हैडलाइन

काला चीता-सफेद बाघ, जल्द पहुंचेंगे रानी बाग

मुंबई : मफतलाल कंपनी से आरक्षण के तहत मिले भूखंड से अब जीजामाता उद्यान (रानीबाग) का विस्तार होने जा रहा है। मनपा इसके लिए रानी बाग में कुछ नए जानवर लानेवाली है। अप्रâीका और ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ अमेरिका के काले चीते के अलावा सफेद बाघ जल्द ही रानी बाग पहुंचनेवाले हैं। इन नए मेहमानों के पिंजरे को बनाने में मनपा करीब ९० करोड़ रुपए खर्च करनेवाली है।

बता दें कि मुंबई के जीजामाता उद्यान व प्राणी संग्रहालय को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्राणी संग्रहालय बनाने का काम मनपा द्वारा किया जा रहा है। पेंग्विन के बाद अब मनपा यहां नए-नए विदेशी जानवर और पक्षियों को लाने की तैयारी में जुटी है। इन नए मेहमानों का आशियाना मफतलाल कंपनी से हस्तांतरित हुए ५४ हजार वर्ग मीटर भूखंड पर बनाया जा रहा है। पक्षियों के पिंजरों पर जहां ९० करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, वहीं प्राणियों के आशियाने पर एक करोड़ चार लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। प्राणी संग्रहालय के अधीक्षक डॉ. संजय त्रिपाठी ने बताया कि दक्षिण कोरिया से पेंग्विन लाए जाने के बाद रानी बाग में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि अब अमेरिका और अप्रâीका से प्राणी लाए जाएंगे। अप्रâीका से काला चीता, सफेद बाघ, जिराफ, चिंपांजी लाए जाएंगे। इसी तरह ऑस्ट्रेलियन शुतुरमुर्ग, इमू, लेसर फ्लेमिंगो आदि पक्षी लाए जाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल इन पशु-पक्षियों के लिए पिंजरा बनाने की निविदा जारी की गई है। उन्होंने बताया कि रानीबाग के विस्तार का काम वर्ष २०२० तक पूरा हो जाएगा।



Most Popular News of this Week