हैडलाइन

क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने वाहन चोरी के एक रैकेट का किया भंडाफोड़

मुंबई : सरकार ने मुंबई में छह हजार सीसीटीवी लगवाए हैं और पांच हजार लगवाने की मंजूरी दी है, ताकि अपराध पर कंट्रोल किया जा सके लेकिन कुछ अपराधी फिर भी कानून की गिरफ्त से बचने की जुगाड़ निकाल ही लेते हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने वाहन चोरी के एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो उन जगहों से वाहन उठाते थे, जहां सीसीटीवी कैमरे लगे नहीं होते थे, ताकि उनके चेहरे कैमरे में कैद नहीं हो सकें। इस मामले में लकवीर सिंह उर्फ लक्का व कृष्णा वर्मा नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी दिलीप सावंत के अनुसार, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। मैजिस्ट्रेट ने उन्हें 22 फरवरी तक क्राइम ब्रांच कस्टडी में भेज दिया। सीनियर इंस्पेक्टर सुनील बाजारे ने  बताया कि इन आरोपियों की मोडस ऑपरेंडी बहुत अनूठी थी। वे उन जगहों पर खड़े वाहनो को टार्गेट करते थे, जहां सीसीटीवी नहीं होते। वे फिर ड्यूप्टीलेट चाबी से गाड़ी को स्टार्ट करते थे और किसी सूनसान जगह ले जाकर वाहन की नंबर प्लेट व चेसिस नंबर बदल देते थे।
यही नहीं, वे गाड़ी का आगे और पीछे का कलर भी बदलते थे, ताकि यदि कोई आगे के पुलिस स्टेशनों को टिप भी दे, तब भी वहां की पुलिस वाहनों की शिनाख्त न कर सके। इसके बाद ये लोग गुजरात और कर्नाटक में गाड़ियां बेच देते थे। इन्होंने मुंबई से ट्रेलर, डंपर, व कई कारों की चोरी की और 50 प्रतिशत कम रेट पर गाड़ियां बाहर बेच दीं। यह रैकेट महाराष्ट्र में पिछले छह महीने से सक्रिय था।


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...