मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला दिवस’ मनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष कचरू यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं के खिलाफ हुई कथित कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की गई। साथ ही चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए।