हैडलाइन

दीप‍िका ने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग की शूट‍िंग, सामने आई तस्वीर

बॉलीवुड की ऑनस्क्रीन ह‍िट जोड़ी रणबीर कपूर-दीप‍िका पादुकोण दोनों ही अपने ब्रेकअप के बाद जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. आमतौर पर ब्रेकअप के बाद जहां स्टार्स एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं, वहीं रणबीर और दीप‍िका की दोस्ती ब्रेकअप के बाद भी खत्म नहीं हुई है. दोनों की ये खबसूरत दोस्ती पर्दे पर एक बार फिर नजर आने वाली है. हाल ही में दीप‍िका और रणबीर कपूर ने एक एडशूट की शूट‍िंग पूरी की है. इस शूट की तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही हैं.

सामने आई तस्वीरों में रणबीर और दीप‍िका की स्पेशल केम‍िस्ट्री साफ नजर आ रही है. यह एडशूट की कॉफी ब्रांड का है. यह तस्वीर फैन क्लब से शेयर की गई है. फैंस इस एडशूट के र‍िलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वैसे ब्रेकअप होने के बाद  रणबीर कपूर-दीप‍िका पादुकोण ने अयान मुखर्जी की फिल्म ये जवानी है दीवानी और इम्त‍ियाज अली की तमाशा में काम किया था. दीप‍िका और रणबीर के साथ काम करने के बारे में इंड‍िया टुडे के इवेंट में रणवीर स‍िंह ने कहा था कि मुझे कभी इससे असुरक्ष‍ित महसूस नहीं हुआ. मैं जानता हूं, ज‍िस तरह मैं दीप‍िका को प्यार कर सकता हूं, कोई और नहीं कर सकता है. मैं जो भी हूं, जैसा भी हूं एक सुरक्ष‍ित इंसान हूं. रणवीर स‍िंह ने इवेंट में रणबीर कपूर संग काम करने की इच्छा भी जाह‍िर की. एक्टर ने बताया कई बार प्लान‍िंग हुई लेकिन आख‍िर में सब सेट नहीं हुआ. मैं उम्मीद करूंगा, मुझे रणबीर संग काम करने का मौका मिले. हम दोनों का साथ आना, शानदार होगा. 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...