हैडलाइन

भारत-पाक तनाव का असर, मुंबई के आसमान पर 10-15% बढ़ा ट्रैफिक

मुंबई : भारत और पाकिस्तान के बीच बने तनाव का असर मुंबई के आसमान पर दिखने लगा है। महानगर से रोजाना गुजरने वाले विमानों की संख्या में अचानक 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। आम तौर पर मुंबई से करीबन 750 विमान गुजरते हैं लेकिन पाकिस्तान द्वारा एयर स्पेस बंद करने और युद्ध की आशंका के चलते हवाई कंपनियों ने अपने मार्ग में बदलाव किया है। जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान के एयर स्पेस से जाने वाली सभी इंटरनैशनल फ्लाइट का रूट बदल दिया गया है। विशेषकर गल्फ और यूरोप जाने वाली फ्लाइट के रूट में अधिक बदलाव हुआ है। परिणामस्वरूप यात्रा का समय 10 मिनट से लेकर 120 मिनट तक बढ़ गया है। भारत की तरफ से पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान गिराए के बाद बुधवार को पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया था।
उस दिन मुंबई के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को 1,200 फ्लाइट्स हैंडल करनी पड़ीं, जबकि हर दिन यहां करीब 750 फ्लाइट्स हैंडल की जाती हैं। एक दिन में 1,200 फ्लाइट को हैंडल कर मुंबई के एयर कंट्रोल ने नया रेकॉर्ड बनाया है। मुंबई के आसमान का एल 301 रूट है। यह रूट मलेशिया से शुरू होता है, चेन्नै, नागपुर, मुंबई के रास्ते ओमान को जाता है।
सामान्य तौर पर हर घंटे करीब 20 फ्लाइट्स एल 301 से निकलती हैं, जबकि बुधवार को इससे दोगुनी करीब 35-40 फ्लाइट्स निकलीं। एयर कंट्रोलर के अनुसार, दिल्ली से करीब 150-200 इंटरनैशनल फ्लाइट्स मुंबई के रास्ते निकलीं, जिनमें से ज्यादातर एल 301 से होकर गुजरीं। इसके अलावा काठमांडू, लखनऊ, वाराणसी की फ्लाइट्स भी मुंबई से होकर निकलीं। 


Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...