हैडलाइन

लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में उठापटक का खेल, सबकी नजरें राधाकृष्ण विखे पाटिल पर

महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के नेता राधाकृष्ण पाटिल छोड़ सकते हैं पद, पार्टी

मुंबई : महाराष्ट्र कांग्रेस में बड़ी राजनीतिक उठापटक की आशंका दिख रही है। सीनियर नेता और अहमदनगर से विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ के मुताबिक पाटिल पार्टी भी छोड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। हालांकि, इस बारे में कोई पुष्टि अभी नहीं हुई है। 

बेटे के बाद छोड़ सकते हैं पद 

गौरतलब है कि पाटिल के बेटे सुजय पाटिल हाल ही में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। दरअसल, कांग्रेस और एनसीपी के बीच सीटों को लेकर हुए समझौते के तहत अहमदनगर सीट एनसीपी को मिलनी थी। वहीं, सूत्रों का कहना है कि राधाकृष्ण को पार्टी में जो जगह मिलनी चाहिए, वह नहीं मिलती थी। इन दोनों कारणों को राधाकृष्ण पाटिल के पार्टी छोड़ने के कथित फैसले के पीछे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है। 

कांग्रेस में कलह 

इस बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस के पुराने निष्ठावान नेता बालासाहेब थोरात ने राधाकृष्ण विखे पाटिल के इस्तीफे की मांग की है। राधाकृष्ण के बेटे सुजय के बीजेपी में शामिल होने के बाद विखे पाटिल ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। विखे का कहना है कि दिल्ली से हाइकमान जब तक इस्तीफा नहीं मांगता, तब तक वह संवैधानिक पद से इस्तीफा नहीं देंगे। 

बता दें कि विखे पाटिल पहले भी कांग्रेस से बगावत कर चुके हैं और 1995-99 में तत्कालीन शिवसेना-बीजेपी सरकार में मंत्री रहे थे। विखे के पिता एकनाथ (बालासाहेब) विखे पाटिल शिवसेना के सांसद और वाजपेयी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। 

'पिता के खिलाफ लिया फैसला' 

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले सुजय ने कहा, 'मैंने यह फैसला अपने पिता के खिलाफ लिया है। मुझे नहीं पता कि मेरे पैरंट्स इस फैसले का कितना समर्थन करेंगे, लेकिन बीजेपी के नेतृत्व में मैं अपना सबकुछ झोंक दूंगा ताकि मेरे माता-पिता गर्व महसूस कर सकें। सीएम (देवेंद्र फडणवीस) और बीजेपी विधायकों ने मेरे इस फैसले का पूरा समर्थन किया।' 


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...