हैडलाइन

गेंहू की आड़ में गुटखे की तस्करी

गेंहू की आड़ में गुटखे की तस्करी, 

लाखों का गुटखा जप्त, दो गिरफ्तार

नवी मुंबई। गेहूं की आड़ में गुटखा ले जा रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार की है. इनके पास से 9 लाख 50 हजार का गुटखा और 9 लाख 40 हजार का गेहूं जब्त की है. तुर्भे एमआईडीसी पुलिस ने पावने एमआईडीसी इलाके में जाल बिछाकर यह कार्रवाई किये जाने की जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र दौंडकर ने दि।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र दौंडकर ने बताया कि पावने एमआईडीसी इलाके में एक कंटेनर से गुटखा ले जाने की जानकारी मिली थी. जानकारी मिलते ही टीम ने मंगलवार दोपहर पावने इलाके में जाल बिछाई थी. इस दौरान आये संदिग्ध कंटेनर को रोक कर जब तलाशी ली गई तो उसमें गेंहू की बोरियां मिली.  लेकिन जब और अंदर तलाशी ली गई तो कुछ बोरियां गेहूं और 20 बोरियों में गुटखा मिला. जिसके बाद पुलिस ने गेंहू, गुटखे सहित कंटेनर को जप्त की है. इस मामले में टेंपो चालक शैलेश सिंह (27) और उसके सहयोगी रिपन देव (24) पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है.  उसने बताया कि वह यह गुटखा बोनकोड के अनिरुद्ध माहेश्वरी और कोपरी के पवन गुप्ता की मांग पर लाया था.  इसके मुताबिक पुलिस दोनों की तलाश कर रही है. न्यायालय ने इन आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दी है. आगे की जांच पुलिस कर रही है. इस मामले में और भी कई लोगो के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस...

देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और...

तिरंगा कापताना लाज वाटली नाही...

केरळचे गृहमंत्री आणि महाराष्ट्र कॉंग्रेसचे प्रभारी रमेश चेन्नीथला यांनी...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

पादचारी प्रथम अभियानाच्या...

‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First) अभियानाच्या अनुषंगाने पादचाऱ्यांसाठी रस्ते व...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...