हैडलाइन

ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले पिता-पुत्र समेत दोस्त हिरासत में 

ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले पिता-पुत्र समेत दोस्त हिरासत में 


पनवेल। बिना हेलमेट के तेज रफ्तार से स्कूटर चला रहे एक युवक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई दंडात्मक कार्रवाई से नाराज युवक, उसके पिता और उसके दोस्त ने ट्रैफिक पुलिस से धक्का-मुक्की कर मारपीट किये जाने की घटना रविवार शाम को न्यू पनवेल में घटी. इस मामले में खांदेश्वर पुलिस ने पिता-पुत्र सहित दोस्त पर मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ली है।


प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस कांस्टेबल ज्ञानेश्वर पवार रविवार शाम को न्यू पनवेल के एचडीएफ सर्कल के यंहा ड्यूटी पर थे. इस दौरान जयनीश हिरेन शहा (18) अपने दोस्त आदित्य मृणाल खेबड़े (18) के साथ बिना हेलमेट के स्कूटर पर तेजी से जाते दिखा.  जिसके कारण पवार ने जयनीश को रोक स्कूटर एक तरफ ले जाने की प्रयास किये.  लेकिन स्कूटर का अगला पहिया पवार के बाएं पैर के ऊपर से गुजरने के कारण उनके पैर के अंगूठे पर जख्म हुआ. इस घटना के बाद जब पवार ने जयनीश के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू की, तो जयनीश के पिता हीरेश धीरजलाल शहा ( 45) मौके पर पहुंचे और पुलिस कांस्टेबल पवार पर कार्रवाई नहीं करने का दबाव बनाने लगे. लेकिब पवार ने जब उन पर 5,500 रुपये का जुर्माना लगाया, तो गुस्से में आकर हीरेश शहा ने पवार को गाली गलौज कर हाथापाई करने लगा. इसी दौरान जयनिश और आदित्य खेबड़े की पवार से भिड़ंत हो गई.  इस घटना के बाद पुलिस कांस्टेबल पवार ने खांदेश्वर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारी से दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज कर हिरासत में ली है।  


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस...

देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और...

तिरंगा कापताना लाज वाटली नाही...

केरळचे गृहमंत्री आणि महाराष्ट्र कॉंग्रेसचे प्रभारी रमेश चेन्नीथला यांनी...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

पादचारी प्रथम अभियानाच्या...

‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First) अभियानाच्या अनुषंगाने पादचाऱ्यांसाठी रस्ते व...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...