हैडलाइन

साउथ अफ्रीका ने श्री लंका को दी मात, सीरीज में बनाई 4-0 की बढ़त

पोर्ट एलिजाबेथ : गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद ओपनर क्विंटन डि कॉक --51--- के अर्धशतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने चौथे वनडे में श्री लंका को 6 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने श्री लंका को 189 रन पर ढेर करने के बाद 32.5 ओवर में ही 4 विकेट पर 190 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने 5 मैचों की सीरीज में अपनी बढ़त को 4-0 कर दिया। 190 रन के टारगेट का पीछा करते हुए डि कॉक ने 57 गेंदों पर 6 चौके लगाए। उन्होंने मार्कराम --29--- के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। कैप्टन फाफ डु प्लेसिस ने 38 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 43 रन का योगदान दिया। 

इससे पहले एंरिच नोर्जे --57 रन पर 3 विकेट--- और एंडिल फेहलुकवायो --21 रन पर 2 विकेट--- की घातक गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका ने यहां श्री लंका की पारी को 39.2 ओवर में 189 पर समेट दिया। टॉस हार कर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्री लंका की टीम ने 100 रन से पहले 7 विकेट गंवा दिए। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इसुरू उदाना ने 57 गेंद में 78 रन की आतिशि पारी खेल कर टीम के स्कोर को 189 रन तक पहुंचाया। उदाना ने करियर की पहली अर्धशतकीय पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने भी 29 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका के लिए डेल स्टेन, लुंगी एंगिडी, तबरेज शम्सी और जेपी डुमिनी ने 1-1 विकेट लिया।



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...