छप रही थीं नकली NCERT किताबें, पुलिस ने किया जब्त

टेबल पर रखी इन किताबों को एक बार देख कर आप भी धोखा खा जाएंगे कि ये बिल्कुल असली किताबें ही हैं क्योंकि इन किताबों में जो मैटेरियल इस्तेमाल किया गया है वो बिल्कुल असली किताबों से मिलता-जुलता है. किताब के पन्नों में एनसीईआरटी का वॉटर मार्क का भी इस्तेमाल किया गया है. लेकिन ये किताबें भले ही हूबहू असली एनसीईआरटी की किताबों की तरह दिखती हो पर ये असली नहीं बल्कि पायरेटेड किताबें हैं.

दरअसल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को दो दिन पहले ही नैशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की नकली किताब छापने की शिकायत मिली थी. बताया जा रहा है कि कुछ लोग एनसीईआरटी की भारी मात्रा में बड़ी क्लासेस की पाइरेटेड किताबें छाप रहे हैं. जिसके बाद पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक प्रेस में एनसीईआरटी की टीम के साथ छापेमारी की, जहां करीब 35 लोग उस प्रिंटिंग प्रेस में काम कर रहे थे. क्राइम ब्रांच ने एनसीईआरटी की 25,000 से अधिक नकली किताबें जब्त कीं.

क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अभिषेक नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश देव के मुताबिक एनसीईआरटी की किताबों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अभिषेक पिछले करीब 6 महीने से इन किताबों को छापने का काम कर रहा था. छापे के दौरान एनसीईआरटी की 25,000 से अधिक नकली किताबें, एनसीईआरटी के वाटर मार्क वाले रील पेपर, सादे पेपर बड़ी संख्या में पाए गए. छापे में बड़ी कक्षाओं की हिंदी, गणित, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान और अर्थशास्त्र विषयों की किताबें थीं.

पुलिस की मुताबिक इस गोरखधंधे में अभिषेक के साथ कई और लोग शामिल हैं जिनकी तलाश की जा रही है. साथ ही पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर आरोपी के पास वाटर मार्क वाले पेपर कहां से आये. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम का उल्लंघन करने और एनसीईआरटी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने तथा उसे वित्तीय नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है. मामले की जांच की जा रही है. क्राइम ब्रांच दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा के कई और इलाकों में छापेमारी कर रही है. क्योंकि पुलिस को शक है कि इस रैकेट के तार काफी दूर तक फैले हुए हैं.



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...