Box Office पर पांचवें दिन चारो खाने चित हुई आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’, कमाई जान हैरान रह जाएंगे

मुंबई: आमिर खान और अमिताभ बच्चन की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ रिलीज़ के पांचवें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर चारो खाने चित हो गई है. पहले दिन 52.25 करोड़ रुपए का कारोबार करने वाली ये फिल्म अपने पहले सोमवार को सिर्फ 6 करोड़ रुपए का ही बिजनेस कर पाई. फिल्म को लगातार मिल रही खराब प्रतिक्रिया का असर इसकी कमाई पर पड़ता हुआ नज़र आ रहा है. पहले दिन तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली इस फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की रिलीज़ के दूसरे दिन ही इसकी कमाई में 44.33 प्रतीशत की गिरावट दर्ज की गई. तीसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में 19.47 प्रतीशत की कमी आई. चौथे दिन रविवार को इसकी कमाई 24.18 प्रतीशत गिर गई और पांचवे दिन सोमवार को तो 68.12 प्रतीशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली है. वहीं, सिलसिलेवार ढंग से फिल्म की कमाई पर नज़र डालें तो इसने (हिंदी, तेलुगब और तमिल) पहले दिन 52.25 करोड़, दूसरे दिन 29.25 करोड़, तीसरे दिन 23.50 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़ और पांचवें दिन 6 करोड़ रुपए का कारोबार किया. इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 129 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को 5 हज़ार स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है. इस फिल्म का निर्देशन विजय आचार्य कृष्णा ने किया है. इससे पहले वो आमिर खान को फिल्म ‘धूम 3’ में डायरेक्ट कर चुके हैं. फिल्म की रिलीज़ के बाद समीक्षकों ने इसे उम्मीद से कमतर बताया था. साथ ही दर्शकों ने भी आमिर की इस फिल्म को नापसंद कर दिया था. सोशल मीडिया पर फिल्म का खूब मज़ाक भी उड़ाया गया. ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के ज़रिए आमिर और अमिताभ पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नज़र आए. इसमें कैटरीना कैफ और फामिता सना शेख भी अदाकारी करती नज़र आई हैं.



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...