साइना नेहवाल हांगकांग ओपन के पहले दौर में पराजित

कोवलून। भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल को हांगकांग ओपन के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। दुनिया की दूसरे क्रम की अकाने यामागुची ने कड़े संघर्ष के बाद साइना को 10-21, 21-10, 21-19 से हराया। 

साइना ने मैच में जबर्दस्त शुरुआत करते हुए पहला गेम आसानी से जीता तो उम्मीद जागी कि वे जापानी खिलाड़ी यामागुची के खिलाफ अपना रिकॉर्ड सुधार लेंगी लेकिन यामागुची ने पहला गेम हारने के बाद मैच में जोरदार वापसी की। उन्होंने दूसरा गेम आसानी से जीतकर मैच में 1-1 की बराबरी की। निर्णायक गेम बहुत संघर्षपूर्ण रहा और एक-एक अंक के लिए जद्दोजहद हुई। इस गेम में दोनों खिलाड़ी एक समय 17-17 की बराबरी पर थी इसके बाद जापानी खिलाड़ी ने बाजी मारी और दूसरे दौर में प्रवेश किया। पुरुषों के डबल्स वर्ग में भारत के मनु अत्री और सुमित रेड्डी की जोड़ी ने थाइलैंड के बोंडी इसारा और मानेपांग जोंगाजित की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-12, 21-18 से हराया। दुनिया की 27वें क्रम की जोड़ी ने आसानी से यह मैच जीता



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...