बाप ने ली थी बेटी की जान, नहीं मिला शव का दूसरा हिस्सा

कल्याण : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर में जिस लड़की की आधी लाश बरामद हुई थी, उस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, शव का आधा हिस्सा अब भी नहीं मिला है। लड़की के पिता को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था, जिसे 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अरविंद रमेश चंद तिवारी ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन और बेटियां हैं। उनके साथ पत्नी उत्तर प्रदेश में रहती है। उसकी लड़की प्रिंसी 4 महीना पहले ही गांव से टिटवाला आई थी। वह पढ़ी-लिखी और मुलुंड के एक कॉल सेंटर में काम करती थी। इसी बीच, प्रिंसी का गैर मजहब के लड़के से अफेयर हो गया। अरविंद को यह पसंद नहीं था। उसने बेटी पर दबाव बनाया कि वह अपनी बाकी बहनों के बारे में सोचे और उस लड़के को छोड़ दे लेकिन प्रिंसी ने उसकी नहीं सुनी। नाराज पिता ने शुक्रवार को लड़की को पहले जहर पिलाया, फिर घर में ही शव के दो टुकड़े कर दिए। लड़की के निचले भाग को सूटकेस में डालकर कल्याण स्टेशन के परिसर में रख दिया और दूसरा हिस्सा कल्याण की खाड़ी में फेंक दिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी के बताए अनुसार शव का आधा हिस्सा कल्याण खाड़ी में ढूंढ रही है। मंगलवार देर शाम तक पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा था। पुलिस बुधवार को भी फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की मदद से तलाश करेगी।



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...