वसई: तुलिंज पुलिस ने नालासोपारा परिसर में चल रहे एक जुए के अड्डे पर छापा मार कर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम विश्वनाथ मंडल (29), सचिन कुंदेकर(31), महेश पवार (27) और दीपक मोरे (27) हैं। पुलिस ने जुए के अड्डे से 40 हजार नकद सहित कुल 1 लाख 93 हजार का सामान जब्त किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुंबई गैंबलिंग ऐक्ट की धारा 4 और 5 के तहत की है।