हैडलाइन

तमिलनाडु में कर्ज से दबे दो परिवारों के नौ लोगों ने आत्महत्या की

तमिलनाडु : तमिलनाडु में शुक्रवार को दिल दहलाने वाली घटनाओं में दो परिवारों के नौ लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विल्लुपुरम जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत जहरीला पदार्थ सायनाइड खाने से हुई है और डिंडीगुल जिले में एक ही परिवार के चार लोगों ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। सूत्रों ने बताया कि विल्लुपुरम जिले में एक दंपति प्रतिबंधित  तीन नंबर की लाटरी में काफी लंबे समय से पैसा लगा रहा था और उन पर 30 लाख रुपए का कर्ज  हो गया था। पहले इस दंपति ने अपने तीनों बच्चों को सायनाइड खिलाया और बाद में खुद भी सायनाइड खाकर जान दे दी। यह घटना विल्लुपुरम जिले में सिथेरीकराई क्षेत्र के सलामत नगर की है।

मृतकों की पहचान एम अरुण कुमार (33), पत्नी शिवगामी (26) पुत्रियां प्रियदर्शिनी (5), युवाश्री (3) और भारती (नौ माह) के तौर पर हुई है। अरुण ने सायनाइड खाने से पहले अपने मोबाइल फोन पर वीडियो क्लिपिंग बनाई जिसमें उसने यह बताया कि  वह यह कदम क्यों उठा रहा है और बाद में उसने इसे अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सऐप पर साझा भी किया था। उसने बताया कि वह साहूकारों से काफी पैसा ले चुका है तथा 30 लाख रुपए से अधिक नुकसान  उठा चुका है। दूसरी घटना डिंडीगुल जिले की है जहां कोडाई रोड़ स्टेशन पर एक ट्रेन के सामने  चार लोगों ने कूद कर जान दे दी। रेल पटरी पर उनके क्षत-विक्षत शव देखकर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान उथिरापाथी (49) संगीता (40), अभिन्याश्री(15) और आकाश (12) के तौर पर हुई है और वे वोराईयुर क्षेत्र के रहने वाले थे।



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...