बहन ने दूसरी जाति में की शादी, नाराज भाई ने पहले की मारने की कोशिश, फिर दी अपनी जान

मुंबई : कांदिवली स्थित हनुमान नगर के नरसीपाडा में एक 32 वर्षीय व्यक्ति इज्जत के नाम पर अपनी बहन और जीजा को मारना चाहता था। असफल होने पर उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार देर रात की है। समता नगर पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम बटेश्वर तिवारी है। बटेश्वर की बहन ने दूसरी जाति के युवक के साथ शादी कर ली थी। इस बात से नाराज बटेश्वर ने शादी के दौरान ही बहन और बहनोई को जान से मारने की धमकी दी थी। बदले की भावना से ग्रसित बटेश्वर सोमवार की रात करीब 9 बजे जीजा के साथ बैठकर शराब पी रहा था। उस दौरान मौका देख बटेश्वर ने अपने बैग से देशी पिस्तौल निकाली और जीजा पर तान दी। गनीमत यह रही कि शराब के नशे में होने के कारण बटेश्वर का निशाना चूक गया। इससे पहले कि वह दोबारा उन दोनों पर गोली चलाता, दोनों लोगों ने मौका मिलते ही घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और वहां से भाग गए। बटेश्वर खुद को घर के अंदर फंसा देखकर डर गया और खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बटेश्वर की बहन और जीजा से पूछताछ की है। जांच जारी है।



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...