हैडलाइन

पायल रोहतगी को मिला था बीजेपी का सपोर्ट

राजस्थान : नेहरू परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर विवादों में आईं एक्ट्रेस पायल रोहतगी फिलहाल जमानत पर हैं. जिस दौरान पायल जेल में थीं, राजस्थान बीजेपी उनके बचाव में उतरी थी. पायल का कहना है कि उन्हें जानबूझकर कांग्रेस ने जेल में डाला. जानते हैं राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली पायल क्या कभी राजनीति में एंट्री करेंगी? इंडिया टुडे से बातचीत में पायल से जब राजनीति में आने और बीजेपी ज्वॉइन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ''गिरफ्तारी के दौरान मेरा सपोर्ट करने के लिए मैंने बीजेपी को धन्यवाद कहा है. क्योंकि मुझे नहीं पता था कि कौन मेरा सपोर्ट करेगा और कौन नहीं. अभी तक मैं किसी पॉलिटिकल पार्टी से नहीं हूं. जहां तक राजनीतिक पार्टी का हिस्सा बनने की बात है तो मुझे नहीं पता. मुझे अपने देश के बारे में बात करना पसंद है. मैं अपने देश के लिए बेस्ट चाहती हूं.''

''मुझे हिंदू होने पर शर्म नहीं है. मैं एक प्राउड हिंदू हूं. मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं. मेरी यही सोच है. अगर इस सोच के चलते किसी राजनीतिक पार्टी से मैं जुड़ती हूं या मेरी पॉलिटिकल जर्नी होती है, तो ये शानदार होगा, अगर नहीं होती तो भी मैं खुश हूं.'' संग्राम सिंह ने मंगेतर पायल रोहतगी के राजनीति में आने पर कहा- ये पूरी तरह से उनकी मर्जी है. वो चाहे तो ज्वॉइन करें. मैं इन्हें फोर्स नहीं कर सकता. पायल रोहतगी ने कहा- मेरी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के ऊपर मुख्यमंत्री कार्यालय से और CM ऑफिस को उसके ऊपर से भी काफी दबाव था. हमारे पास इसके ऑडियो भी मौजूद हैं, जिसको वेरीफाई करने के बाद हम जारी करेंगे.



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...