दोस्तों से करवाया पत्नी का बलात्कार

मुंबई : 46 वर्षीय एक बिजनसमैन पर उसकी पत्नी ने वाइफ स्वैपिंग (पत्नी की अदला-बदली) का आरोप लगाया है। 39 वर्षीय महिला का आरोप है कि उसके पति के तीन दोस्तों ने उसके साथ 2017 से लेकर अब तक कई दफा रेप किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसने एक घटना की विडियो रिकॉर्डिंग भी की है। मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपी को 23 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दोनों की शादी साल 2003 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। महिला ने अपने पति से तलाक मांगा था और उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का भी मामला दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने धमकी दी थी कि किसी को भी इसके बारे में न बताए, नहीं तो वह उसकी हत्या कर देगा। महिला ने बताया कि पहली बार उसके साथ 15 जून 2017 को रेप हुआ था। महिला के मुताबिक, डिनर के बाद उसके पति ने उसे अपने एक दोस्त से मिलवाया था।

महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे अपने दोस्त के साथ कार की फ्रंट सीट पर बैठने के लिए दबाव बनाया और खुद उसकी पत्नी के साथ पीछे की सीट पर बैठ गया। जब आरोपी के दोस्त ने पीड़ित महिला से छेड़खानी की तो उसके पति ने कहा कि 'कुछ नहीं होता' है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति खुद भी अपने दोस्त की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध रखता था। महिला के मुताबिक, इसके बाद एक फ्लैट पर उसके पति के दोस्त ने उसके साथ रेप किया। दूसरी तरफ उसका पति अपने दोस्त की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। अक्टूबर महीने में उसके पति ने फिर उसे अपने एक दोस्त के हवाले कर दिया और रेप के बाद जान से मारने की धमकी दी। दो दिन बाद ही उसने उसे एक तीसरे शख्स के हवाले कर दिया, जिसने उसके साथ रेप किया। एक हफ्ते बाद फिर महिला के साथ रेप की वारदात हुई और इस बार यह सब उसके पति के सामने ही हुआ, जिसे उसने अपने फोन में रिकॉर्ड किया। उसके मुताबिक, इसके बाद फरवरी 2018 तक कई बार वह अपने पति के दोस्तों की हवस का शिकार हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रेप, मारपीट और आपराधिक धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...