प्रेमी से बात करने से भाई ने मना किया, नहीं मानी तो दुपट्टे से मार डाला

कानपुर : यूपी में कानपुर के थाना बिठूर क्षेत्र के फार्म हाऊस के केयर टेकर की बेटी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने जल्द ही सुलझा ली। पूरा मामला ऑनर किलिंग का निकला। छात्रा के भाई ने प्रेमी से बात करने के लिए मना किया था। बात नहीं मानने पर भाई ने छोटी बहन को दुपट्टे से गला कस कर मार डाला।
बिठूर क्षेत्र के फार्म हाऊस के केयर टेकर की बेटी, जो हाईस्कूल की छात्रा थी, की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सीएचसी में डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो उसमें गला कसने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस जांच में और परिजनों से पूछताछ में मृतका के भाई ने हत्या करना कबूल किया। भाई ने मीडिया के सामने भी कबूल किया कि कई बार बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर मना किया था, नहीं मानने पर मार डाला। एसपी पश्चिम डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में परिजन ही संदिग्ध लगे और जल्द ही भाई ने कबूल कर लिया कि हत्या उसने ही की है।


Most Popular News of this Week

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

सुनेत्रा पवार...

सुनेत्रा पवार यांच्यासारख्या सक्षम, संवेदनशील आणि लोकाभिमुख उमेदवाराला...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका...

‘मुंबई क्लीन लीग’च्या पार्श्वभूमीवर मुंबईतील स्वच्छतेची दृश्यमानता (Visibility)...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...