हैडलाइन

फेसबुक पर लाइव जाकर हरियाणवी सिंगर ने खाया जहर

हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर अनामिका बावा ने चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. जिसके बाद उन्हें हिसार के अस्पताल में भर्ती किया गया था, यहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है. बताया जा रहा है कि अनामिक ने यह कदम अपने पति के साथ विवाद के बाद उठाया है. ज़हर खाने से पहले सोशल मीडिया पर उन्होंने लाइव भी किया और पति की प्रेमिका पर प्रताड़ना के आरोप तक लगाए.

हरियाणा में एनी बी के नाम से मशहूर अनामिका ने आरोप लगाया कि उसने यह कदम अपने पति के अफेयर के चलते उठाया है. दरअसल, अनामिका का आरोप है कि उसके पति का एक महिला से अफेयर चल रहा है. वह महिला अनामिका को कई बार फोन करके पति को तलाक देने की बात कहती रहती है.

कुछ दिन पहले महिला ने अनामिका को पति के साथ जन्मदिन का केक काटते हुए एक वीडियो भी भेजा था. उसने बताया कि पति शेखर से जिस महिला का अफेयर चल रहा है वह बेंगलरु में बार डांसर है और इन दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई. इसके बाद चैटिंग करते- करते यह दोनों नजदीक आ गए हैं. अनामिका ने यह तक आरोप लगाया है कि महिला ने उसे बहुत परेशान किया था. इसलिए वह यह कदम उठाने के लिए मजबूर हो गई थी. अनामिका बावा हरियाणा की डांसर और सिंगर हैं. एनी बी के नाम से जाने वाली अनामिका ने 2,500 से अधिक गाने पर परफॉर्म किया है. उसे हरियाणा की दूसरी सपना चौधरी के नाम से भी जाना जाता है. 2013 में उन्होंने शेखर खन्ना से शादी की थी लेकिन वह अपने पति से विवाद के कारण इस समय हिसार में अपनी मां के साथ नवदीप कॉलोनी में रह रहीं हैं.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...