अमृता फडणवीस ने नेतृत्व को लेकर फिर साधा मुख्यमंत्री पर निशाना

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल होने से बेफिक्र पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मंगलवार को शिवसेना नेतृत्व पर फिर से प्रहार किया। अमृता फडणवीस ने एक विडियो पोस्ट किया है जिसमें दिख रहा है कि कई महिलाएं उनके खिलाफ नारे लगा रही हैं और उनके फोटोग्राफ की जूते-चप्पलों से पिटाई कर रही हैं। क्लिप में कुछ लोग अपने हाथों में भगवा झंडा लिए हुए भी दिख रहे हैं जिससे प्रतीत होता है कि वे सत्तारूढ़ शिवसेना से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ठाकरे पर फिर से प्रहार करते हुए अमृता फडणवीस ने शिवसेना प्रमुख के आधिकारिक हैंडल को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'लोगों के सिर पर वार कर आप जनता का नेतृत्व नहीं कर रहे हैं, यह हमला है- नेतृत्व नहीं।' उन्होंने कहा, 'दिखाओ चप्पल, फेंको पत्थर, ये तो शौक है पुराना आपका। हम तो वह शख्स हैं कि धूप में भी निखर आएंगे। अमृता फडणवीस को 22 दिसंबर के अपने ट्वीट के लिए शिवसेना की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, 'अपने नाम में ठाकरे लगा लेने भर से कोई ‘ठाकरे’ नहीं हो सकता।' इस पर पलटवार करते हुए शिवसेना की उप नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सोमवार को कहा कि ठाकरे अपने नाम को जीवंत बनाए हुए हैं लेकिन अमृता फडणवीस एक पेशेवर बैंकर यह नहीं समझ सकतीं। शिवसेना के एक पार्षद ने अमृता फडणवीस की तुलना महाराष्ट्र के इतिहास में कुख्यात आनंदीबाई से की थी जिन्होंने अपने 17 वर्षीय भतीजे पेशवा नारायणराव की हत्या का षड्यंत्र रचा था। नारायण राव की मौत के समय उनके पति रघुनाथ राव पेशवाई की दौड़ में आगे थे। विपक्षी बीजेपी ने अमृता फडणवीस को 'ऑनलाइन धमकी' दिए जाने जैसे मामलों में राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से हस्तक्षेप करने की मांग की है।



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...