उद्धव सरकार ने तेंडुलकर की सुरक्षा वापस ली, आदित्य ठाकरे को Z श्रेणी

मुंबई : महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने महान क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंडुलकर की सुरक्षा (X कैटिगरी) वापस ले ली है। वहीं, शिवसेना विधायक और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आदित्य को अभी तक Y+ कैटिगरी की सुरक्षा दी जा रही थी लेकिन अब उनकी सुरक्षा अपग्रेड कर Z कैटिगरी की कर दी गई है। इसके अलावा अन्ना हजारे की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। उनकी सुरक्षा अब जेड कैटिगरी की हो गई है। बता दें कि राज्य सरकार ने सूबे में हाई प्रोफाइल लोगों की सुरक्षा समीक्षा के बाद यह फैसला लिया है। इस फैसले में सचिन की सुरक्षा हटा ली गई है। वहीं, उद्धव की सुरक्षा अपग्रेड कर दी गई है। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, सचिन को X कैटिगरी सुरक्षा प्रदान की गई थी। इसके तहत एक पुलिस कॉन्स्टेबल चौबीसों घंटे उनके साथ रहता था। अब यह सुरक्षा वापस ले ली गई है।

आईपीएस अधिकारी ने दावा किया कि सचिन को पुलिस एस्कॉट की सुविधा दी जा सकती है। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा कई अन्य नेताओं की भी सुरक्षा में कटौती की गई है। बीजेपी नेता एकनाथ खडसे को वाई श्रेणी सुरक्षा के साथ ही पुलिस स्कॉट की भी सुविधा थी। अब स्कॉट की सुविधा हटा दी गई है। इसके अलावा यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाईक के पास अब तक जेड प्लस सुरक्षा थी। इसे कम करते हुए अब उन्हें एक्स कैटिगरी की सुरक्षा दी गई है। वकील उज्जवल निकम की भी जेड प्लस सुरक्षा को हटाते हुए उन्हें एस्कॉट के साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। उधर, समाजसेवी अन्ना हजारे की सुरक्षा को सरकार ने अपग्रेड किया है। अन्ना हजारे को अभी तक वाई कैटिगरी की सुरक्षा थी जिसे अब जेड कैटिगरी से अपग्रेड किया गया है। अधिकारी ने कहा कि समिति ने 97 लोगों को प्रदान की गई सुरक्षा की समीक्षा की थी। इसके तहत 29 लोगों की सुरक्षा को कम या बढ़ाया गया है।



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...