₹500 का लोटा, ₹1.5 Cr तक कीमत बताकर नेताओं-अभिनेताओं को ठगा

मुंबई : तांबे के 500 रुपये के लोटे को बहुत प्राचीन समय का बताकर मुंबई के कुछ ठगों ने कई लोगों को ठगा है। उन्होंने बड़े व्यापारियों, नेताओं और अभिनेताओं से करोड़ों रुपये की ठगी की। उनके शिकारों में महाराष्ट्र से बाहर के एक सांसद भी हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने मंगलवार को एनबीटी को यह जानकारी दी। ठगे गए किसी भी नेता या अभिनेता ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। उनके नाम कुछ आरोपियों से पूछताछ में सामने आए। ऐसे चार आरोपियों को अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। तीन आरोपियों योगेंद्र प्रजापति, सैयद बाबुल कबीर और प्रज्ञनेश द्वाडा को सोमवार को पकड़ा गया। डीसीपी अकबर पठान ने बताया कि एक शिकायतकर्ता को 1.55 करोड़ रुपये की चपत लगाई गई। 

सीनियर इंस्पेक्टर चिमाजी आढाव, शरद झीने और नितिन उतेकर की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक प्रज्ञनेश बड़ी पार्टियों में जाकर लोगों को जाल में फंसाता था। वह कहता था कि उसके एक परिचित के पास पुरातन समय का खास रेडिएशन वाला लोटा है। नासा और DRDO एेसे लोटे का उपयोग सैटलाइट उड़ाने में करते हैं और इसके लिए नासा 6,000 करोड़ से 10,000 करोड़ रुपये तक देता है। BARC से टेस्टिंग कराकर कंपनियां यह लोटा खरीदती हैं और फिर नासा को बेचती हैं। इस टेस्टिंग का रेट 50 लाख से दो करोड़ रुपये तक बताकर कहा जाता था कि यदि नासा ने इस लोटे को खरीद लिया, तो कंपनी की तरफ से लोटे की टेस्टिंग कराने वाले को एक से दो प्रतिशत तक कमिशन मिलेगा।

प्रज्ञनेश अपने शिकार को फर्जी वैज्ञानिक और फर्जी कंपनी के मालिक से मिलवाता था। कंपनी मालिक कहता था कि अमुक दिन BARC से एक आदमी टेस्टिंग के लिए आएगा, लेकिन इसके लिए अडवांस चाहिए। मोटी रकम ऐंठकर, बताई गई तारीख पर या तो कोई पहुंचता नहीं था, या पहुंचकर लोटे में मैगनेट की ट्रिक से वायर या केमिकल लगा चावल लोटे की तरफ चिपकाकर दिखाता था। इससे वह शख्स लोटे को रेडिएशनयुक्त मानकर उसके नासा में बिकने का इंतजार करता रहता था, लेकिन वह दिन कभी नहीं आता था।



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...