झारखंड के एनसीपी विधायक ने की पवार से मुलाकात

मुंबई : झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले एनसीपी के एकमात्र उम्मीदवार कमलेश कुमार सिंह ने बुधवार को पार्टी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। एनसीपी ने पार्टी के आधिकारिक ट्वीट से बताया कि पलामू जिले की हुसैनाबाद विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए कमलेश सिंह ने पुणे में पवार से शिष्टाचार मुलाकात की। एनसीपी ने ट्विटर पर लिखा कि सिंह को पवार ने शुभकामनाएं दीं। बाद में उन्होंने एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले से भी मुलाकात की। झारखंड में एनसीपी का खाता खोलने वाले कमलेश सिंह, कांग्रेस के पूर्व नेता कृपाशंकर सिंह के समधी हैं। कमलेश ने आरजेडी प्रत्याशी संजय कुमार सिंह यादव को 9914 मतों से चुनाव में पराजित किया है। कमलेश को 41215 मत हासिल हुए थे। वहीं आरजेडी उम्मीदवार को 31301 वोट मिले। कमलेश सिंह वर्ष 2005 में एनसीपी के टिकट पर पहली बार विधायक बने थे। बाद में वह लगातार दो चुनाव हार गए, लेकिन शरद पवार की पार्टी के साथ बने रहे। जानकारी के मुताबिक सिंह, हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनने वाली सरकार को समर्थन दे सकते हैं। बता दें कि हाल ही में आए चुनाव परिणाम में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन ने झारखंड में बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया है।



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...