बीएमसी उपचुनाव में नहीं हो सकी महा विकास आघाडी

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी के प्रभाग क्रमांक 141 पर महा विकास आघाडी नहीं हो सकी। इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस-शिवसेना-समाजवादी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बीजेपी ने भी इस सीट पर उम्मीदवार उतारा है। इस सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबले की उम्मीद है। इस सीट पर 9 जनवरी को मतदान होगा और 10 जनवरी को मतगणना की जाएगी। एक सूत्र ने बताया कि काफी कोशिशों के बाद भी शिवसेना-कांग्रेस-समाजवादी पार्टी में कोई सहमति नहीं बन सकी। कांग्रेस से नगरसेवक रहे विट्ठल लोकरे के इस्तीफे के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। शिवसेना में गए लोकरे को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने अल्ता‌फ काजी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने दिनेश पांचाल को टिकट दिया है। समाजवादी पार्टी ने जमीर खान को उम्मीदवारी दी है। उपचुनाव में समझौता न होने से आने वाले दिनों में बीएमसी में भी सत्ता बंटवारे पर फैसला होना मुश्किल ही नजर आ रहा है। राज्य सरकार में हिस्सेदार कांग्रेस की बीएमसी में बतौर विपक्ष भूमिका पर नजरें रहेंगी।



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...