हैडलाइन

बालीवुड का प्रोडक्शन मैनेजर सेक्स रैकेट में गिरफ्तार

मुंबई, बॉलीवुड का प्रोडक्शन मैनेजर को कथित रूप से सेक्स रैकेट में शामिल रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जुहू स्थित उपनगरीय इलाके में कथित रूप से एक चार सितारा होटल में चल रहे इस रैकेट के मामले में धरा गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सामाजिक सेवा (एसएस) शाखा ने जेड लक्जरी रेजिडेंसी होटल पर शुक्रवार को छापा मारा और प्रोडक्शन मैनेजर राजेश कुमार लाल को गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि छापेमारी से उज्बेकिस्तान की दो लड़कियों को वहां से बचाया गया । उन्होंने बताया कि इससे पहले 23 दिसंबर को एस एस शाखा ने इसी होटल से सेक्स रैकेट में शामिल तीन महिलाओं को बचाया था। अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा को इस बात की जानकारी मिली थी जरीना नामक उज्बेक महिला लाल की मदद से विदेश से ही वेश्यावृत्ति का धंधा चला रही है । उन्होंने बताया कि वह विदेशी महिलाओं को होटलों में भेजती थी और प्रति ग्राहक 80 हजार रुपये वसूलती थी । लाल को संबधित धाराओं के अधीन गिरफ्तार किया गया है । 



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...