हैडलाइन

सैफ की फिल्म जवानी जानेमन के ट्रेलर

सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'जवानी जानेमन' की इस समय हर तरफ चर्चा हो रही है। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद लोगों ने इसकी तारीफ की और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी फनी मीम शेयर किए। ट्रेलर में सैफ अली खान को एक मस्ती करने वाले पार्टी मैन के अंदाज में दिखाया गया है। काफी समय बाद आपको भी सैफ के इस फंकी अंदाज से प्यार हो सकता है। फिल्म की कहानी काफी मजेदार और कॉमिडी से भरपूर दिख रही है। सैफ अली खान की बेटी और ऐक्ट्रेस सारा अली खान ने भी फिल्म 'जवानी जानेमन' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'कूल, न्यू, फैंटास्टिक।' फिल्म 'जवानी जानेमन' 31 जनवरी, 2020 को रिलीज होने जा रही है। बता दें की पहले यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान के अलावा तब्बू, अलिया फर्नीचरवाला, चंकी पांडे, कुब्रा सैत और रमीत संधु नजर आएंगे।


Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...