हैडलाइन

मुंबई : 4000 सीसीटीवी की नजर में होंगे बीएमसी के स्कूल

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में छात्रों की सुरक्षा और स्कूलों में चल रही गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बीएमसी ने अपने स्कूलों में सीसीटीवी लगाने का फैसला किया है। बीएमसी के 1180 स्कूलों में प्रवेश द्वार, कॉरिडोर समेत अन्य जगहों पर 4000 सीसीटीवी लगाए जाएंगे। बीएमसी कमिश्नर से योजना को मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही टेंडर निकला जाएगा। अडिशनल कमिश्नर आशुतोष सलिल ने शिक्षा समिति की बैठक में बताया कि स्कूलों में सीसीटीवी लगाने के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की योजना है। पहले चरण में 1000 सीसीटीवी लगाई जाएगी। शिक्षा समिति की मंगलवार को हुई बैठक में नगरसेवकों ने छात्रों की सुरक्षा के साथ हो रहे मजाक को लेकर कई सवाल उठाए। खेरवाडी बीएमसी स्कूल में शिक्षिकाओं को अश्लील मेसेज और फोटो भेजने वाले गंगाप्रसाद तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। बीएमसी शिक्षा अधिकारी महेश पालकर ने इस संबंध में जारी आदेश में कहा कि 15 नवंबर, 2019 को मिली रिपोर्ट के आधार पर तिवारी को निलंबित किया गया है।



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

मुंबई अग्निशमन दलात सेवा...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या मुंबई अग्निशमन दलात सेवा बजावताना आजवर शहीद...

अग्निशमन सेवा दिनानिमित्त...

आपल्या जीवाची पर्वा न करता इतरांचे जीव वाचविण्यासाठी अग्निशमनाचे कार्य...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...