हैडलाइन

पटना से जुड़े मुंगेर में AK-47 बरामदगी के तार, पुलिस का जवान गिरफ्तार

मुंगेर से 20 एके-47 की बरामदगी के तार अब राजधानी पटना से भी जुड़ गए हैं. इस मामले में पुलिस ने बुधवार को पुलिस लाइन में छापेमारी की और धर्मवीर कुमार नाम के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया.

AK-47 बरामदगी मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक से मिली जानकारी के आधार पर मुंगेर पुलिस बुधवार को पटना पहुंची और उन्होंने एसएसपी मनु महाराज को इससे अवगत कराया. इसके बाद पटना पुलिस की मदद से मुंगेर पुलिस ने पुलिस लाइंस में छापेमारी की और धर्मवीर कुमार को गिरफ्तार किया.

मूल रूप से खगड़िया निवासी धर्मवीर के ऊपर आरोप है कि उसने अवैध तरीके से हथियार तस्कर गिरोह से AK -47 केवल ₹50 हजार में खरीदा था. सूत्रों के मुताबिक धर्मवीर कुमार के तार भी हथियार तस्कर गिरोह से जुड़े हुए हैं. मुंगेर पुलिस का मानना है कि इस गिरोह में और भी पुलिस के जवान शामिल हो सकते हैं जिनकी तलाश की जा रही है.

धर्मवीर कुमार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे मुंगेर ले गई.

दरअसल, पिछले दिनों मुंगेर पुलिस ने हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि कैसे यह गिरोह मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित आर्मी आर्डिनेंस डिपो से एके-47 चुराकर मुंगेर लाया करते थे और फिर उसे आगे नक्सलियों और अपराधियों को बेच दिया करते थे.

इस गिरोह के भंडाफोड़ होने के बाद मुंगेर पुलिस ने शहर के कई इलाकों में छापेमारी की तथा नदी के अंदर से, कुवैत से और जमीन में छुपा कर रखे गए 20 AK -47 बरामद किया. इस पूरे मामले में बिहार और मध्य प्रदेश समेत तकरीबन दो दर्जन लोग 

इस पूरे गिरोह का सरगना मंजर आलम को पिछले दिनों पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि 2012 से लेकर अब तक मध्य प्रदेश के आर्मी ऑर्डिनेंस डिपो से 60 से 70 एके-47 गायब हुए हैं. मुंगेर पुलिस ने 20 AK47 तो बरामद कर लिया है और बाकी की तलाश की जा रही है.



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...