मुंबई में 6 महीने में 2,600 बार लगी आग

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आए दिन आग लगने के हादसे सामने आते रहते हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले 6 महीने में शहर और उपनगर में आग लगने की 2,568 घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में जहां 113 लोग झुलस गए, वहीं 16 लोगों को जान भी गंवानी पड़ी। वहीं, करोड़ों रुपये की संपत्ति का भी नुकसान हुआ है। सिर्फ मुंबई शहर में ही 1,745 आग की घटनाएं सामने आई हैं, वहीं उपनगर में 823 घटनाएं हुईं। जानकारी के अनुसार, शहर में सर्वाधिक आग की घटनाएं जून और जुलाई महीने में घटीं। फायर ब्रिगेड ने इस संबंध में 1 अप्रैल 2019 से 15 अक्टूबर 2019 के बीच मुंबई शहर और उपनगर में लगी आग की सविस्तार जानकारी स्थायी समिति को दी है। मुंबई फायर ब्रिगेड के चीफ प्रभात रहांगदले ने बताया कि ज्यादातर आग की घटनाएं शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई हैं। यदि मुंबईकर आग के प्रति जागरूक हो जाएं, तो ज्यादातर घटनाओं को टाला जा सकता है।

फायर ब्रिगेड की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई शहर में जून में सर्वाधिक 394 आग लगने के मामले सामने आए हैं। इसमें 1 जून से 15 जून के बीच 197 और 16 जून से 30 जून के बीच 197 बार विभिन्न स्थानों पर आग लगी। उपनगर में भी इस अवधि के दौरान सर्वाधिक आग की घटना घटी। 1 जून से 30 जून के दरम्यान उपनगर में 237 आग के लिए फायर ब्रिगेड को कॉल किए गए। वहीं, जुलाई में आग की घटनाएं 120 उपनगर में सामने आईं। आग की विभिन्न घटनाओं में मुंबई शहर और उपनगर में 6 महीने के भीतर कुल 113 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इसमें शहर में सर्वाधिक 73 लोग झुलसे, जबकि उपनगर में आग की चपेट में आ कर झुलसे लोगों की संख्या 40 थी। मुंबई शहर में जहां जून में 17 लोग आग की चपेट में आए, वहीं मई और जुलाई में यह संख्या क्रमशः 8-8 रही। उपनगर में जुलाई में सर्वाधिक 17 लोग आग की चपेट में आए, इसके अलावा, जून में 11 लोग आग की घटनाओं में घायल हुए। मुंबई शहर में 1 अप्रैल से 15 अक्टूबर 2019 बीच आग की 1,745 घटनाएं सामने आईं, जबकि इसी दौरान उपनगर में आग के 823 मामले सामने आए। इन आग की घटनाओं में 10 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जून में सर्वाधिक 3 लोगों की आग की चपेट में आने से मौत हुई थी। इसी तरह, उपनगर में के विभिन्न स्थानों पर लगी आग में 6 लोगों की मौत हो गई थी।



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...