हैडलाइन

मुंब्रा: दिवा-कलवा में 4 लाख की चोरी

मुंब्रा: चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने में पुलिस नाकाम नजर आ रही है. चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं. दिवा में दो ठिकानों और कलवा परिसर में पौने 4 लाख का सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं. मिली जानकारी अनुसार मारुति नगर स्थित कनिष्का में रहने वाले सचिन वारकर के  दुकान के दरवाजे की कड़ी कुंडी तोड़कर चोर 67 हजार रकम सोने के जेवरात समेत 2 लाख 31 हजार का  सामान चुराकर पलायन कर गए. इस घटना को लेकर मुंब्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

इसी तरह माली नगर के ओम साईं चाल में रहने वाले भास्कर कावनकर के घर की कड़ी तोड़कर आभूषण व दो मोबाइल समेत 70 हजार रुपए का सामान चोर ले उड़े. जिसको लेकर मुंब्रा पुलिस थाने  शिकायत दर्ज कराई गई है. तीसरी घटना कलवा के आतकोनेश्वर नगर स्थित संतोषी माता चाल में हुई है. खिड़की से घुसकर चोर आभूषण व नगदी 70 हजार का सामान चुरा लिए.



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...