हैडलाइन

मुंबई : 2 साल में हो जाएगा वरली स्थित हाजी अली दरगाह का 'कायाकल्प

मुंबई : मुंबई शहर के पालक मंत्री व राज्य के वस्त्र उद्योग मंत्री असलम शेख ने वरली स्थित हाजी अली दरगाह को देश का नंबर वन धार्मिक स्थल बनाने का बीड़ा उठाया है। दो साल में करीब 40 करोड़ रुपये खर्च कर दरगाह परिसर का कायाकल्प करने की योजना बनाई है। तीन महीने में इस पर काम शुरू करने का दावा पालक मंत्री ने किया है। पालक मंत्री असलम शेख कहते हैं कि 1431 में सैय्यद पीर हाजी अली शाह बुखारी की स्मृति में यह दरगाह बनाया गया था। यह दरगाह मुस्लिम एवं हिंदू दोनों समुदायों के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। मुंबई के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में भी इसे जाना जाता है। मन्नतों को पूरा करने वाले इस दरगाह के बारे में दुनियाभर के लोगों के मन में कौतूहल है।

हाजी अली दरगाह का नया रूप देने के लिए मुंबई शहर के पालक मंत्री असलम शेख ने मंत्रालय में एक विशेष बैठक की, जिसमें बीएमसी कमिश्नर प्रवीण परदेशी, मुंबई शहर के जिलाधिकारी राजीव निवटकर, सह पुलिस आयुक्त नवल बजाज, मुंबई मेरिटाइम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामास्वामी एन., हाजी अली दरगाह के ट्रस्टी मसूद हसम दादा, रिजवान मर्चेंट, सुहेल खांडवानी व अन्य लोग उपस्थित थे। 

क्या किया जाएगा

मुख्य मार्ग पर भव्य-दिव्य बुलंद दरवाजे का निर्माण किया जाएगा

विभिन्न फूलों के पेड़ो से सजा मुगल गार्डन का निर्माण

मुगल गार्डन में प्राचीन कालखंड की याद दिलाने वाले बेंच लगाएंगे जाएंगे

अत्याधुनिक लाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा

श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं और विजिटर प्लाजा बनाया जाएगा

मुख्य रस्ता से दरगाह तक के मार्ग का नूतनीकरण

आसपास के सभी अतिक्रमण को हटाया जाएगा



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

पहेलगाम हल्ल्यात पर्यटकांना...

धर्म, भाषा आणि पंथाच्या पलीकडे जाऊन मानवतेसाठी स्वतःचा जीव अर्पण करणारा...