हैडलाइन

ठाणे : कलवा में पटरी के पास लगी आग

ठाणे : मध्य रेलवे के कलवा रेलवे स्टेशन परिसर में ठाणे की दिशा में स्थित एक बड़े नाले में डाले गए कचरे में अचानक आग लग गई. इससे परिसर सहित रेल पटरी पर भी धुआं-धुंआ हो गया था. जिसके कारण कुछ भी नजर नहीं आ रहा था. इसका असर लोकल रेल सेवा पर भी पड़ा और लोकल सेवा 15 से 20 मिनट तक बाधित रहा. तत्पश्चात ट्रेन सेवा 5 बजे फिर शुरू हुई. ऐसी जानकारी रेलवे ने दी.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान लोकल ट्रेन में भीड़ में यात्रा कर रही मुंब्रा, शिलफाटा निवासी रेवती संपत (63) वर्षीय महिला को हार्ट अटैक आया. जिसे तत्काल ठाणे के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जहाँ पर उसकी स्थिति स्थिर है. शुक्रवार की शाम करीब पौने पाच बजे के दरम्यान कलवा रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित नाले के कचरे में अचानक आग लग गई. जिससे परिसर में धुआं फ़ैल गया. इसके चलते रेलवे प्रशासन ने धीमे मार्ग पर अप-डाऊन की लोकल सेवा रोक दी थी. घटना की सूचना मिलते ही ठाणे मनपा आपदा प्रबंधन विभाग और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुँच कर आग को काबू किया. लेकिन इन सभी के बीच 15 से 20 मिनट का समय लग गया. तत्पश्चात रोकी गई अप-डाऊन मार्ग की लोकल सेवा फिर से नियमित किया गया.



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...