नवी मुंबई : पावणे एमआईडीसी स्थित एक रासायनिक कंपनी के रसायन में विस्फोट हुआ, जिसके बाद कंपनी में भीषण आग लग गई. इस आग को पावणे एमआईडीसी व नवी मुंबई महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग के द्वारा लुब्रिजाल कंपनी के फॉर्म टेंडर की सहायता से बुझाया गया. इस आग में किसी तरह की कोई जीवित हानि नहीं हुई. नवी मुंबई मनपा के अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह आग मोर्या ग्लोबल लिमिटेड कंपनी में लगी. जिसके बारे में सबसे पहले पावणे एमआईडीसी के अग्निशमन विभाग को जानकारी मिली. जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया.जिसके बाद रबाले एमआईडीसी, नेरूल एमआईडीसी व वाशी से अग्निशमन की गाड़ियों को बुलाकर इस आग को बुझाने का काम किया गया. इस आग के दौरान कंपनी में एक के बाद एक धमाके हो रहे थे. आग में कंपनी जलकर खाक हो गई.