कल्याण : हैदराबाद से कल्याण पहुंचा पत्रीपुल का गर्डर

कल्याण : कल्याण पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले पत्रीपुल के निर्माण के लिए तैयार किए गए गर्डर हैदराबाद से कल्याण पहुंच गए हैं. अब शीघ्र ही नए पत्रीपुल का निर्माण होगा और मार्च महीने में आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा. उक्त जानकारी देते हुए सांसद श्रीकांत शिंदे ने ‘नवभारत’ को बताया कि 2 साल से यातायात समस्या झेल रहे नागरिकों को अब जल्द ही निजात मिल सकेगी.

गौरतलब है कि अंग्रेजी हुकूमत के समय निर्मित 104 साल पुराने पत्रीपुल को ऑडिट रिपोर्ट में धोखादायक  पाये जाने पर करीब 2 वर्ष पूर्व यातायात के लिए बंद कर दिया गया था और करीब डेढ़ वर्ष पूर्व तोड़ दिया गया था. इस कारण गंभीर यातायात समस्या पैदा हो गई. कल्याण पूर्व से कल्याण पश्चिम आने-जाने के लिए नागरिकों को घंटों ट्रैफिक जाम में फंसा रहना पड़ता है.

पत्रीपुल के शीघ्र निर्माण के लिए मनसे, राकां, कांग्रेस आदि राजनीतिक दलों के साथ रिक्शा चालक-मालिक यूनियनों ने भी आंदोलन किए. स्थानीय विधायक गणपत गायकवाड़, सांसद श्रीकांत शिंदे के सतत प्रयास एवं पालकमंत्री एकनाथ शिंदे की सक्रियता के चलते पत्रीपुल निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आई. अब हैदराबाद से बड़े-बड़े गर्डर कल्याण आने लगे हैं और शीघ्र ही पत्रीपुल बनकर तैयार हो जायेगा.



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...