हैडलाइन

मुंबई : एक महीने बाद रेस्क्यू हुआ मगरमच्छ

मुंबई : मुलुंड में एक कंस्ट्रक्शन साइट के पास फंसे 6 फीट के मगरमच्छ को रविवार की दोपहर रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को वापस पानी में छोड़ दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी में इस मगरमच्छ को वहां पर बंद पड़ी एक कंस्ट्रक्शन साइट के पास देखा गया था। उसे वहां से निकालने के लिए एक महीने से तैयारियां चल रही थीं। आखिरकार रविवार को इसे रेस्क्यू कर लिया गया। जानवरों के हित के लिए काम करने वाली संस्था रेस्किंक असोसिएशन फॉर वाइल्ड लाइफ वेलफेयर (रॉ) के संस्थापक पवन शर्मा ने बताया कि जहां मगरमच्छ था, वहां 40 फुट तक पानी लगा था। इसे बाहर निकालने के लिए हम काफी दिन से लगे थे, जो अब जाकर पूरा हुआ। इस रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा करने के लिए रॉ के साथ ही डब्ल्यूडब्ल्यूए के अलावा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने भी कड़ी मेहनत की। संभवत: यह मगरमच्छ बारिश के दौरान बहकर यहां तक आ पहुंचा होगा। पिछले 5 सालों में हमने इस तरह के 12 रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कई मगरमच्छों को बचाया है।



Most Popular News of this Week