मुंबई: चलती ट्रेन से बाहर लटककर स्टंटबाजी दिखाने पर लोग उनको 'लाइक' करते हैं, लेकिन इस तरह की हरकतों का परिणाम कई बार मौत भी होता है। जीआरपी के एक अधिकारी ने एनबीटी से बात करते हुए स्टंटबाजी के नए खतरे पर बात की। अधिकारी के अनुसार, स्टंटबाजों की हरकतों को यात्री लाइक करें या न करें, लेकिन सोशल मीडिया या टिकटॉक पर विडियो अपलोड करके किशोर बच्चे लाइक्स और कॉमेंट्स पाने की होड में जान की बाजी लगा रहे हैं।