हैडलाइन

मासूम बेटे को जहर देने के बाद कर्ज में डूबे व्यवसायी दंपति ने फंदे से लटककर दे दी जान- VIDEO

कटिहार में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। कर्ज में डूबे व्यवसायी ने मासूम बेटे को जहर देकर पत्नी संग फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर मौक पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के बाद कोहराम मच गया है।  जानकारी के मुताबिक व्यापार में नुकसान होने के वजह से मनीष कर्ज में डूबे हुए थे। फ़िलहाल मेडिकल कॉलेज के समीप भाड़े के मकान में रहकर वे होटल के कारोबार से जुड़े हुए थे। व्यवसायी दंपति मैथिल टोला कटिहार के रहने वाले थे।

पुलिस ने पति पत्नी और मासूम बच्चे का शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के समीप घटना के बारे में लोगों ने बताया कि व्यवसाय में लगातार फ्लॉप होने से मनीष कर्ज़ में डूबा हुआ था, इस वजह से पारिवारिक तनाव के कारण मैथिल टोला निवासी मनीष घर से अलग पत्नी और बच्चे के साथ पिछले कुछ दिनों से यहां भाड़ा पर रहते थे। यहां बीती रात संभवत: पहले वो बच्चे को जहर देकर मारा दिया और फिर पति और पत्नी फंदे से लटककर जान दे दी। हालांकि पुलिस फिलहाल घटनास्थल पर पहुंचकर तमाम बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। तीनों के शवों को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये लाश को लाया गया है। 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

नवी मुंबई महापालिका सभेत...

नवी मुंबई महानगरपालिकेच्या झालेल्या सर्वसाधारण सभेत कायद्याचे राज्य,...

बोरिवली आरटीओ आणि मुंबई...

प्रादेशिक परिवहन कार्यालय, बोरिवली (MH-47) आणि मुंबई रायडर्स क्लब यांच्या...