हैडलाइन

बलात्कार एवं उत्पीड़न के मामले में पूर्व बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे :  महाराष्ट्र के ठाणे की एक पार्षद के कथित बलात्कार एवं उत्पीड़न के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मीरा-भयंदर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जिला ग्रामीण पुलिस ने मेहता और संजय तारकर नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मेहता ने तीन दिन पहले भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने बताया कि अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि आरोपी फरार हैं। अधिकारी ने बताया कि पार्षद का एक वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उसने मेहता पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका 1999 से उत्पीड़न किया जा रहा था और मेहता ने उसके परिवार को भी धमकाया था। अधिकारी ने बताया कि तारकर और मेहता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक धाराओं और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार की रोकथाम) कानून, 1989 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...