हैडलाइन

4 सालों में धरे गए 6000 से अधिक साइबर अपराधी

मुंबई : जिस तेजी से मोबाइल, इंटरनेट, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और सोशल मीडिया पर लोगों का अटैचमेंट बढ़ रहा है उसी तेजी से साइबर अपराधों में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। इसका सबूत है कि 2015 से 2019 इस चार सालों में महाराष्ट्र में साइबर अपराधों में 6 हजार से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को विधानसभा में जानकारी दी कि पिछले चार साल में राज्य में 16, 515 साइबर अपराध दर्ज किए गए। इन मामलों में 6,020 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 4, 532 केस सुलझा लिए गए। देशमुख ने एक लिखित जवाब में बताया कि 3,253 पुलिसकर्मियों को सायबर अपराधों की जांच का प्रशिक्षण दिया गया है और सायबर पुलिस स्टेशनों को आधुनिक सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर मुहैया कराए गए हैं।

गृहमंत्री अनिल देशमुख ने एक अन्य सवाल के जवाब में इस बात को स्वीकार किया कि राज्य की सेंट्रल और जिला जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदी हैं और कैदियों के लिए सोने की पर्याप्त जगह नहीं है। परिणाम स्वरूप 2 हजार 193 कैदी त्वचा रोग से ग्रस्त हैं। पुणे की येरवडा सेंट्रल जेल की क्षमता 2449 कैदियों की है। येरवडा जेल में आठ नए बैरेक बनाए जा रहे हैं। इनमें से तीन बैरेक बन गए हैं, जबकि पांच को बनाने का काम जारी है। येरवडा जेल में जगह की कोई कमी नहीं है क्योंकि यहां 320 एकड़ का परिसर उपलब्ध है।



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...