हैडलाइन

कल्‍याण : 27 अवैध रूम एवं 2 दुकानें जमींदोज

कल्‍याण :  कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका ने अवैध निर्माणों पर तोड़ू कार्रवाई करते हुए 27 रूम और 2 दुकानों को जमींदोज कर दिया. साथ ही 25 अन्य रूमों के लिए बनाया गया फाउंडेशन भी 2 जेसीबी और डंपर के साथ मनपा कर्मियों ने ध्वस्त कर दिया. मनपा की इस तोड़ू कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में खलबली मच गई है. कल्याण-डोंबिवली मनपा के आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी के निर्देशानुसार व उपायुक्त (अतिक्रमण विभाग) के  मार्गदर्शन में डोंबिवली ई प्रभाग क्षेत्र अधिकारी अक्षय गुड्धे, उप अभियंता एवं अन्य मनपा कर्मियों की टीम ने उबर्ली रोड, माणगांव में अवैध रूप से बनाए गये 27 रूम और 2 दुकानों को 2 जेसीबी और एक डंपर की सहायता से मनपा तोड़ू दस्ते की टीम ने धराशायी कर दिया. साथ ही 25 रूमों के लिए बनाये गये फाउंडेशन को भी ध्वस्त कर दिया, जिससे कडोंमपा क्षेत्र में सक्रिय अवैध निर्माण कर्ताओं में खलबली मच गई है.



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

पहेलगाम हल्ल्यात पर्यटकांना...

धर्म, भाषा आणि पंथाच्या पलीकडे जाऊन मानवतेसाठी स्वतःचा जीव अर्पण करणारा...