रावलपिंडी : चाय-पकौड़े की दुकान चलाने वाले बाप-बेटे की बड़ी वारदात, ढाबा मालिक को पीटकर मार डाला

रावलपिंडी : गांव बघाना में एक ढाबा मालिक की पड़ोस में चाय पकौड़े की दुकान चलाने वाले बाप-बेटे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। थाना रावलपिंडी पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बाप को काबू कर लिया पर बेटा फरार बताया है। एसपी मनविंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्जकर तफ्तीश की जा रही है। पुलिस दूसरे आरोपी को काबू करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार निरवैर सिंह (40) निवासी बघाना गांव में नहर के पास वाली सड़क पर ढाबा चलाता था। ढाबे के पास ही निरवैर सिंह के रिश्तेदार जसपाल सिंह निवासी बघाना भी चाय पकौड़ों की दुकान है। दोनों की आपस में खटपट चल रही थी।
जसपाल का बेटा राजबीर सिंह सोमवार देर रात निरवैर के ढाबे पर आया था। उनका आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर दोनों को बीच मारपीट होने लगी। लड़ाई होते देख कर जसपाल लोहे की रॉड लेकर आ गया। बाप-बेटे दोनो ने मिलकर निरवैर सिंह की पिटाई कर दी। इससे निरवैर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद बाप-बेटा फरार हो गए। निरवैर को पहले गांव के पास पांछटा अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे फगवाड़ा के बाद जालंधर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर रावलपिंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के पिता अमरीक सिंह के बयान पर आरोपी बाप-बेटे पर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी बाप जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार राजबीर सिंह की तलाश में दबिशें दे रही है।


Most Popular News of this Week

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

सुनेत्रा पवार...

सुनेत्रा पवार यांच्यासारख्या सक्षम, संवेदनशील आणि लोकाभिमुख उमेदवाराला...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका...

‘मुंबई क्लीन लीग’च्या पार्श्वभूमीवर मुंबईतील स्वच्छतेची दृश्यमानता (Visibility)...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...