हैडलाइन

उल्हासनगर में 20 टन प्लास्टिक हुआ जब्त

उल्हासनगर : उल्हासनगर-3 नंबर इलाके के पेउमल कंपाउंड में बिना नाम के प्लास्टिक फैक्ट्री चलाने की जानकारी उमपा प्रशासन व प्रदूषण विभाग को मनसे के पदाधिकारी ने दी थी। जानकारी के आधार पर उमपा अधिकारी व प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध प्लास्टिक फैक्ट्री से 20 टन प्लास्टिक जब्त किया। मनसे के पदाधिकारी मैनुद्दीन शेख ने उमपा के उपायुक्त संतोष देयरक व प्रदूषण विभाग अधिकारी प्रमोद लोणे को सूचना दी थी। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री के मजदूर फरार हो गए, इसलिए मालिक का अब तक पता नहीं चल पाया है।



Most Popular News of this Week