नवी मुंबई : महासभा में नगरसेविका और महापौर आपस में भिड़े

नवी मुंबई : मनपा की महासभा में बुधवार को एनसीपी नगरसेविका सपना गावड़े ने महापौर जयवंत सुतार पर विकास प्रस्तावों की मंजूरी में पक्षपात का आरोप लगाया. मामला नेरुल सेक्टर 40 और 42 के दो उद्यानों के विकास से जुड़ा है. नगरसेविका गावड़े ने कहा कि महापौर ने राजनीतिक द्वेष के चलते उनके एक प्रस्ताव को मंजूर नहीं होने दिया जबकि भाजपा नगरसेवक के प्रस्ताव को तुरंत मंजूरी मिल गयी. सपना गावड़े ने कहा कि जयवंत सुतार विकास कार्यों में भी राजनीति कर रहे हैं.

बताना जरूरी है कि अप्रैल में होने वाले मनपा चुनाव की दृष्टि से महासभा में लंबित विकास प्रस्तावों को मंजूरी मिलना जरूरी है. यही वजह है कि प्रस्ताव रद्द होने पर महाविकास आघाड़ी के नगरसेवक महापौर पर टूट पड़े. हालांकि खुद मेयर जयवंत सुतार ने कहा कि उन्होंने जो भी निर्णय लिया नियमों के अनुसार लिया. उस पर पक्षपात का आरोप लगाना गलत है. फिलहाल जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है,  सत्ताधारियों और विरोधियों के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है. जाहिर है विकास के नाम पर जीत कर आए नगरसेवकों को फिर चुनाव में उतरना है. जिनके वार्डों में विकास नहीं हुआ है उनको जनता को जवाब देना पड़ेगा.



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...