हैडलाइन

मुंबई : बिजनसमैन ने तीन दोस्तों के सामने परोस दी थी पत्नी की इज्जत

मुंबई : मुंबई के रहने वाले एक 46 वर्षीय शख्स को 'वाइफ स्वैपिंग' (पत्नी की अदला-बदली) के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शख्स पर आरोप था कि उसने अपने तीन दोस्तों को विभिन्न मौकों पर 39 वर्षीय पत्नी के साथ दुष्कर्म करने की इजाजत दी। इस मामले के तीन महीने बाद सेशन कोर्ट ने आरोपी बिजनसमैन की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि बिजनसमैन ने अपनी अय्याशी को पूरा करने के लिए पत्नी का प्रयोग किया और उसे इस तरह से अपनी हवस का शिकार बनाया जैसा कि आमतौर पर कोई पति नहीं करता है। महिला के आरोपों का हवाला देते हुए कोर्ट ने कहा कि ये चीजें दर्शाती हैं कि शुरुआत में पति ने पत्नी का अश्लील विडियो बना लिया और इसी के आधार पर दबाव बनाकर दो अन्य लोगों से संबंध बनाने को कहा। कोर्ट ने कहा, 'बाद में आरोपी ने तरुण (बदला हुआ नाम) नाम के शख्स से भी पत्नी के संबंध बनवाए।'

महिला ने शख्स की जमानत याचिका का अपने वकीलों स्वपन कोड़े और श्रुति मुंदर्गी के जरिए विरोध किया। कोड़े ने बताया कि पहली बार यह घटना कथित तौर पर वर्ष 2017 में हुई थी, जिसके दो साल बाद इस मामले की एफआईआर दर्ज की गई। उस वक्त महिला की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। महिला की वकील ने कहा कि शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस वालों ने इसे दबा दिया। कोर्ट ने आरोपी शख्स का बचाव कर रहे वकील की दलील का खंडन किया। दरअसल, वकील का कहना था कि महिला अपने पति से असंतुष्ट थी, जिसकी वजह से उसने अन्य मर्दों को चुना। कोर्ट ने कहा, 'यदि महिला अपने पति से संतुष्ट नहीं है, जैसा कि बचाव पक्ष के वकील की दलील है तो वह खुद की संतुष्टि के लिए कोई गुप्त तरीका चुन सकती थी।' कोर्ट ने पाया कि आरोपी ने अपनी पत्नी और तरुण के संबंधों का एक विडियो भी बनाया। कोर्ट ने तरुण की जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया है। वहीं, सोमवार को फरार चल रहे दो लोगों में से एक गिरफ्तार कर लिया गया।



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...