हैडलाइन

मुंबई : विधायक के ड्राइवरों को सरकार देगी 15,000 रुपये वेतन

मुंबई : विधायकों के निजी वाहन चालकों को सरकार अब 15,000 रुपये मासिक वेतन देगी। इससे संबंधित संशोधन विधेयक को विधानसभा के विधायकों से एकमत से मंजूर कर लिया गया। गुरुवार को संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब ने महाराष्ट्र विधानमंडल सदस्यों के दोनों सदनों में वेतन व भत्ते अधिनियम में संशोधन का बिल पेश किया, जिसे एकमत से मंजूर कर लिया गया। बिल के अनुसार, विधानमंडल के प्रत्येक विधायकों के वाहन चालकों को वेतन मिलेगा। वाहन चालकों को यह सुविधा हासिल करने के लिए उनके वैध लाइसेंस दिखाने होंगे।

वाहन चालक के उम्र की सीमा 60 साल निश्चित की गई है। वाहन चालकों को प्रति माह 15,000 रुपये वेतन देने से सरकार की तिजोरी पर 6.60 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा। संसदीय कार्य मंत्री ने विधानसभा में जब संशोधन विधेयक रख रहे थे जब राज्य के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा सदस्य सुधीर मुनगंटीवार ने 15,000 रुपये की बजाए 20,000 रुपये करने की मांग की, लेकिन सरकार ने 15,000 रुपये देने का निर्णय लिया है।



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...