हैडलाइन

मुंबई : बॉम्बे हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन का सुझाव, जरूरी होने पर ही अदालत बुलाए जाएं पक्षकार

मुंबई : कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट के वकीलों के संगठन बॉम्बे बार एसोसिएशन (बीबीए) ने सजगता दिखाई है। बीबीए ने हाईकोर्ट प्रशासन को पत्र लिखकर कोरोना के नियंत्रण के लिए कई सुझाव दिए हैं। पत्र में कहा गया है,' कोर्ट के प्रवेश द्वार पर उपकरण के माध्यम से अदालत आने वाले सभी लोगों के तापमान की जांच की जाए। यदि तापमान में गड़बड़ी पायी जाती है, तो जांच को लेकर आगे जरूरी कदम उठाया जाए। इसके साथ ही पक्षकारों को जरूरी होने की स्थिति में ही अदालत में आने के लिए कहा जाए, अन्यथा पक्षकारों को अदालत आने से रोका जाए। पत्र में आगे लिखा गया है,'यदि कोई अपने मामले की पैरवी खुद कर रहा है तो उसके अनुपस्थित होने के आधार पर उसकी याचिका को खारिज न किया जाए। बीबीए के इस पत्र के बारे में हाईकोर्ट प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि हम बीबीए की ओर से दिए गए सुझावों पर विचार करने की प्रक्रिया में हैं। जल्द ही इस बारे में उचित निर्णय लिया जाएगा। बीबीए ने अपने वकील सदस्यों से आग्रह किया है कि जरूरी होने पर ही वे अपने मुवक्किल को कोर्ट में बुलाए। बीबीए के परिसर में बैठक करने से बचे। इसके साथ ही सभी सदस्य कोरोना को लेकर हर तरह की जरूरी सावधानी व सतर्कता बरतें।  राज्य में अब तक कोरोना के मरीजों की संख्या 12 हो चुकी है। ताजा मामला पुणे में सामने आया है। यहां अब तक 9 लोग कोरोना से पीड़ित हैं। इसके अलावा मुंबई में दो और नागपुर में एक केस सामने आया है। देश में अब तक 75 लोग कोरोना से पीड़ित हैं। 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...