नागपुर : धड़ल्ले से कोयले की तस्करी व जमाखोरी

नागपुर : जिले में कोयले की तस्करी और जमाखोरी का खेल धड़ल्ले से जारी है. महाराष्ट्र के कई जिलो में कोयले की खदान हैं. इन खदानों के माध्यम से कोयले का परिवहन नागपुर जिले से किया जाता है. कोयले के परिवहन में बड़ी मात्रा में हेरा-फेरी कर भंडारा रोड, बूटीबोरी एमआईडीसी क्षेत्रों में सर्वाधिक कोयला जमा किया जा रहा है. इस तरह से अवैध रूप से कोयला जमा किये जाने से नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर खतरा मंडरा रहा है. इससे अनेकों को गंभीर बीमारियां हो रही हैं. इस जमाखोरी और तस्करी की शिकायत सांसद कृपाल तुमाने ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की है.

तुमाने के अनुसार देश के सभी राज्यों में खदान से कोयला निकलने के बाद वह सीधे पावर प्लांट में जाता है. लेकिन बाहर के राज्य के कोयला ट्रांसपोर्ट के ठेके नागपुर के ट्रांसपोर्टरों को मिलते हैं. यह सभी ट्रांसपोर्टर डब्ल्यूसीएल के अधिकारियों के साथ लेन-देन कर अच्छा कोयला खदान से लाते हैं और वह अपने शहर के गोदाम में खाली करते हैं और निकृष्ट कोयला ट्रकों में भरते हैं. इस तरह से बड़े प्रमाण में कोयले की हेरा-फेरी का खेल चल रहा है. इस तरह से ट्रक वाले और गोदाम संचालक करोड़ों रुपये अवैध तरीके से कमा रहे हैं. इस तरह से कोयला जमाखोरी का खेल दिनोंदिन बढ़ते जा रहा है.

कई स्थानों पर अवैध तरीके से कोयला जमा करने के चलते नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ते जा रहा है. इससे कई घातक बीमारियां हो रही हैं. इतना होने के बाद भी किसी विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है और न ही पर्यावरण विभाग इस पर कोई कार्रवाई कर रहा है. इस लेन-देन के खेल में पर्यावरण विभाग भी पूरी तरह से शामिल है. इसके चलते ही यह जमाखोरी और तस्करी का खेल धड़ल्ले से चल रहा है और लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है. तुमाने ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे इस पर तुरंत रोक लगाकर लोगों के स्वास्थ्य का नुकसान होने से बचायें. वहीं इस खेल में शामिल लोगों पर कार्रवाई करें.



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...