मुंबई : सातारा, शिर्डी में यात्रा का आयोजन करने पर एफआईआर दर्ज

मुंबई : कोरोना वायरस से निपटने के लिए लागू किए गए सामाजिक दूरी बनाए रखने संबंधी नियमों का उल्लंघन करने के लिए महाराष्ट्र के सातारा और शिर्डी में मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि इन लोगों ने 13 मार्च को एक धार्मिक कार्यक्रम का एक आयोजन किया था जिसमें पांच हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। ‘बावधन यात्रा संयोजन समिति’ ने सातारा के वाई में ‘बावधन यात्रा’ का आयोजन किया था। ये पांचों इसी समिति के सदस्य हैं। सातारा की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी सतपुते ने कहा, ‘कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर कलेक्टर द्वारा इस तरह की सभाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी एक आदेश के बावजूद उन्होंने यात्रा का आयोजन किया जिसमें राज्य के विभिन्न भागों से 5,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया था।'

पुलिस ने इनकी पहचान राजेंद्र अबाजी भोसले (अध्यक्ष), दीपक दिलीप नानवरे (उपाध्यक्ष), अंकुश जगन्नाथ कुंभार (सचिव), सचिन अप्पासो भोसले (कोषाध्यक्ष) और संभाजी शिवाजी दाभाडे (सदस्य) के रूप में की है। एक अधिकारी ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने संबंधी नियमों का उल्लंघन कर ‘परिक्रमा’ आयोजित करने के लिए कुछ लोगों के खिलाफ अहमदनगर जिले के शिर्डी में एक मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया, ‘शिर्डी परिक्रमा महोत्सव समिति के आयोजक जितेन्द्र शेलके, अजीत संपतलाल पारख और खांडिबा मंदिर के महोत्सव समिति के सदस्यों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने अनुमति नहीं होने के बाद भी परिक्रमा का आयोजन किया। हमने कोई गिरफ्तारी नहीं की है।



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...