उल्हासनगर: शहर में बेकरी का कारोबार करने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को घर में बंद कर बेटा नकदी, बैकरी के कागजात और गहने चुरा ले गया। 9 महीने बाद मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। उल्हासनगर-3 निवासी जैतुनिसा गुलाब हुसैन चौधरी की पांच बैकरी हैं, जिनकी मालकिन वह खुद हैं। उनका छोटे बेटे समीरउल्लाह चौधरी से बेकरी उसके नाम करने को लेकर विवाद चल रहा था। 12 जून 2019 को समीर घर आया और मां को बंधक बनाकर बेकरी के दस्तावेज, 85 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहने चुरा ले गया।